विश्लेषणात्मक और अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान प्रभाग
Overview
विश्लेषणात्मक एवं अनुप्रयुक्त रसायन (एएसी) प्रभाग में अनुसंधान गतिविधियाँ धातुकर्म उत्पादों की रासायनिक प्रकृति के निर्धारण तथा धातुकर्म प्रक्रियाओं के सुधार हेतु रसायन विज्ञान के अनुप्रयोग पर केंद्रित हैं। इस प्रभाग में विश्लेषणात्मक रसायन, अकार्बनिक रसायन, खनिज एवं पदार्थ रसायन, संक्षारण संरक्षण तथा कोयला रसायन के क्षेत्रों में मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ संचालित की जाती हैं। एएसी प्रभाग का एक अन्य प्रमुख दायित्व अयस्क, खनिज, कोयला, इस्पात, फेरो-मिश्रधातु तथा अन्य धातु मिश्रधातुओं जैसे धातुकर्म उत्पादों के लिए प्रमाणित संदर्भ सामग्री (सीआरएम) का विकास एवं विपणन करना है। यह प्रभाग अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरणों से सुसज्जित है तथा सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को विश्लेषणात्मक सहयोग प्रदान करता है। साथ ही, यह बाह्य संस्थानों एवं उद्योगों को परीक्षण एवं विश्लेषण सेवाएँ भी उपलब्ध कराता है।सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का एएसी प्रभाग रासायनिक परीक्षण हेतु आईएसओ/आईईसी 17025 तथा संदर्भ सामग्री उत्पादक के रूप में आईएसओ/आईईसी 17034 के अनुसार एनएबीएल प्रत्यायित प्रयोगशाला है।
Areas of Research
प्रमुख अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र:
Scientists
Contents will be available soon...!
Technical/Support Staffs
Contents will be available soon...!
Contact
-
डॉ. संदीप घोष चौधुरी
निदेशक एवं प्रभागाध्यक्ष
head-aac.nml@csir.res.in
0657 2345069/5070










