सीएसआईआर-एनएमएल जर्नल

जर्नल ऑफ मेटालर्जी एंड मैटेरियल्स साइंस (J. Met. Mater. Sc)
जर्नल का कार्यक्षेत्र
Jजर्नल ऑफ मेटालर्जी एंड मैटेरियल्स साइंस (JMMS) खनिज, धातु एवं पदार्थों (Materials) के क्षेत्र में मौलिक शोध-पत्र, समीक्षा लेख तथा संक्षिप्त शोध-संचार प्रकाशित करता है, जो संरचनात्मक तथा क्रियात्मक (Functional) पदार्थों के संपूर्ण जीवन-चक्र से संबंधित होते हैं। यह जर्नल विशेष रूप से धात्विक पदार्थों तथा उनके अनुप्रयोगों से संबंधित आधारभूत विज्ञान पर बल देता है।
जर्नल का कार्यक्षेत्र निम्नलिखित विषयों को समाहित करता है— खनिज प्रसंस्करण (Mineral Processing); निष्कर्षण धातुकर्म (लौह एवं अलौह) [Extractive Metallurgy: Ferrous and Non-Ferrous]; धातुओं का प्रसंस्करण; धातुओं का उन्नत संयोजन (Advanced Joining of Metals); पदार्थों का यांत्रिक व्यवहार; पदार्थ विफलता तंत्र, जिनमें शामिल हैं— क्रीप (Creep), थकान (Fatigue), भंग (Fracture),संक्षारण (Corrosion); पदार्थों का अभिलक्षणन (Characterization of Materials); अविनाशी परीक्षण तकनीकें (Non-Destructive Techniques); क्रियात्मक पदार्थ (Functional Materials); संगणकीय पदार्थ अभियांत्रिकी (Computational Materials Engineering); धातुकर्मीय अपशिष्टों का पुनर्चक्रण; धातुकर्मीय एवं इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्टों का उपयोग एवं मूल्य संवर्धन।






